Uncategorized

सुतर्रा–कटघोरा मार्ग पर टायर गोदाम में भीषण आग, कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर चपेट में…

Korbavani.com। सुतर्रा–कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में काले धुएं का घना गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के घरों और दुकानों में मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकल आए। टायर अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। आग लगने के साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button