Korbavani.com- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04QD 7255) में अवैध रूप से गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक, भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा वाहन, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में रतनपुर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से यह बड़ी सफलता मिली।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




