Uncategorized

भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद.. देखें आदेश…

Korbavani.com- प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों को 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। दोपहर के समय तेज धूप और लू चलने के कारण स्कूली छात्रों के बीमार होने का खतरा अधिक हो गया है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को बढ़ाकर यह व्यवस्था लागू की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की नियमित कक्षाएं संचालित न करें। हालांकि, आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन या वैकल्पिक माध्यमों से पढ़ाई जारी रखी जा सकती है।अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को भीषण गर्मी में घर से बाहर न निकलने दें, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।भीषण गर्मी के बीच लिया गया यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, जिससे लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button