Uncategorized

Korba Breaking- पेशी पर लाया गया आरोपी अधिवक्ता भवन की छत से कूदा, हालत गंभीर

Korbavani.com। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति को एक प्रकरण में पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान वह अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला और अधिवक्ता भवन की छत पर पहुंच गया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने ऊंचाई से छलांग लगा दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक आरोपी इतनी आसानी से छत तक कैसे पहुंच गया।

यह घटना न्यायालय परिसर में सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर खामियों को उजागर करती है। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा में चूक न केवल आरोपी बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खतरा बन सकती है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की गहन जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button