Korbavani.com- पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को गति देते हुए अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से श्रीफल तोड़कर और पूजन के साथ हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत बनाखेता, बरभाठा, घुमानीडांड, लैंगा और शैला में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत अमलीकुंडा में पुलिया निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई तथा ग्राम सिरकी में निर्मित मंच का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम, जिला महामंत्री ललित कुमार ऊईके, ब्लॉक अध्यक्ष दीनू आयम, विधायक प्रतिनिधि (ICDS पसान) तापस मार्को, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश पोया, ब्लॉक प्रचार मंत्री परशराम कुशरो, बिनोद आम, शिव कुमार श्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा स्थानीय पंच, सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
57 minutes ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
1 hour ago


