Korbavani.com- जिले के पोड़ी -उपरोड़ा क्षेत्र ग्राम पंचायत तनेरा में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष विदवान सिंह मरकाम के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीफल फोड़कर भूमिपूजन संपन्न कराया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महामंत्री ललित कुमार ऊईके, प्रचार मंत्री जय मंगल सिंह कोराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत तनेरा की सरपंच प्रमिला सरवन मरपची, उपसरपंच एवं पंचगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोंगपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष विदवान सिंह मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। इस सीसी रोड के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
16 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


