Korbavani.com । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बालको क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व पार्षद, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री लोकेश्वर चौहान (लुक्की) ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।उन्होंने बालको के राम मंदिर, सेक्टर-5 स्थित हनुमान मंदिर, आजाद नगर हनुमान मंदिर तथा भद्रापारा के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक आरती कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। पूजा के उपरांत उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी दिया गया। लोकेश्वर चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
16 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


