Korbavani.com। शहर में किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल अब पूरी तरह कैशलेस इलाज केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। यहां आयुष्मान कार्ड और विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से मरीजों को न्यूरो, मेडिसिन, स्त्री रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार मिल रहा है।अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को भर्ती से लेकर ऑपरेशन और दवाइयों तक सभी सुविधाएं बिना किसी खर्च के उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, टीपीए और अन्य बीमा कंपनियों से जुड़े मरीज भी कैशलेस इलाज का लाभ उठा रहे हैं, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक बोझ कम हो रहा है। एमजेएम हॉस्पिटल में न्यूरो (मस्तिष्क रोग), जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और ऑर्थोपेडिक्स जैसी प्रमुख सेवाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी जा रही हैं। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट 24 घंटे सक्रिय है, जहां लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उपचार होता है।अस्पताल की सबसे खास बात इसकी किफायती दरें हैं। यहां CT स्कैन (हेड) मात्र 1500 रुपये में किया जा रहा है, जो अन्य संस्थानों की तुलना में काफी सस्ता है। इसके अलावा पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। करीब 100 बेड की क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी सेवा, ट्रामा एम्बुलेंस और तेज जांच व्यवस्था जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे मरीजों को त्वरित और प्रभावी इलाज मिल रहा है।अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य कोरबा के हर व्यक्ति को बिना आर्थिक परेशानी के बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। आयुष्मान योजना और हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए अधिक से अधिक लोगों को कैशलेस और निःशुल्क उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। नया बस स्टैंड के पास, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित एमजेएम हॉस्पिटल अपनी बेहतर सेवाओं, सस्ती दरों और सुविधाजनक लोकेशन के कारण तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंच रहे हैं।स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एमजेएम हॉस्पिटल ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर इलाज अब महंगा नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की पहुंच में है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
13 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


