Korbavani.com- कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में पेड़ पर लटके हुए मिले। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता– राजेंद्र कंवर) और अमित माथुर (पिता– दीपक माथुर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जब जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
13 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


