Korbavani.com। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:30 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा पहुंचेंगे। यहां प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर आयोजन को सफल बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
5 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
23 hours ago


