Korbavani.com। औद्योगिक नगरी कोरबा में अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होती नजर आ रही है। देश के प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म Physics Wallah ने अपने विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल के तहत छात्रों को स्कूल शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान द्वारा कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए “School Champs Program” शुरू किया गया है, जिसमें स्कूल पाठ्यक्रम के साथ ओलंपियाड और फाउंडेशन (JEE/NEET) की तैयारी कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में अनुभवी शिक्षकों द्वारा सप्ताह में 3 से 5 दिन ऑफलाइन कक्षाएं, नियमित टेस्ट, पर्सनल गाइडेंस और पीटीएम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इसके साथ ही कक्षा 11वीं, 12वीं एवं ड्रॉपर्स के लिए 2-Teacher Learning Model लागू किया गया है। इसमें सेंट्रल फैकल्टी द्वारा कॉन्सेप्ट क्लासेस तथा स्थानीय केंद्र पर डाउट सॉल्विंग, प्रैक्टिस और रिवीजन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों की समझ और प्रदर्शन बेहतर हो सके।संस्थान द्वारा आयोजित SAT (स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट) के माध्यम से विद्यार्थियों को 90% तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर भी दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
5 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
23 hours ago


