Korbavani.com। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत आयोजित वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ महिला सशक्तिकरण का भव्य मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आयोजन स्थल पर वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी और नंद घर से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जहां बालको की सामुदायिक पहलों की जानकारी दी गई। मिट्टी के बर्तन निर्माण और कोसा सिल्क साड़ी बुनाई ने विशेष रूप से आगंतुकों का ध्यान खींचा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘कोसाकारी’ ब्रांड की फिल्म और वेबसाइट का अनावरण तथा उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका ‘सृष्टि’ का विमोचन भी किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।अपने संबोधन में बालको प्रबंधन ने ‘उन्नति उत्सव’ को महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अभिव्यक्ति का मंच देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्नति महासंघ की ओर से भी बताया गया कि यह मंच महिलाओं को उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। बालको की सीएसआर पहल ‘उन्नति परियोजना’ वर्तमान में 561 से अधिक स्व सहायता समूहों के माध्यम से 6,000 से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर प्रदान कर रही है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाते हुए समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
1 hour ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
20 hours ago


