Korbavani.com – जिला मेडिकल कॉलेज, कोरबा में एक 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद ज़बरदस्त हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान कोहड़िया निवासी अनिकेत यादव के रूप में हुई है, जिसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।‘मरीज तड़पता रहा, कोई नहीं आया’ – परिजनों का आरोप अनिकेत के परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, स्टाफ और नर्स पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अनिकेत बेड पर तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टर और नर्सों ने कोई उपचार नहीं किया। उल्टा उन्हें अपमानजनक जवाब दिया गया, जिससे आक्रोशित होकर परिजन व स्थानीय लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुँचा और तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक के परिजन दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।प्रबंधन ने जांच के दिए आदेशअस्पताल प्रबंधन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं, जिनमें कुछ डॉक्टरों को नोटिस भी जारी किया गया था। एक बार फिर कटघरे में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था यह घटना एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। आम नागरिकों का भरोसा बनाए रखने के लिए समयबद्ध जांच और पारदर्शी कार्रवाई ज़रूरी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
जहां राहें कठिन, वहां पहुंची खुशियां- 26वीं स्थापना दिवस की खुशियां पहुंचीं पहाड़ों तक, मास्टरमाइंड टीम ने पेश की मानवता की मिसाल…
27 minutes ago
Korba Breaking- शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
4 hours ago


