Korbavani.com- नौतपा की शुरुआत इस वर्ष 25 मई से हो रही है, जो 8 जून तक चलेगा। यह अवधि हर वर्ष सबसे अधिक गर्मी के लिए जानी जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा आरंभ होता है। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी और तीव्र पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और लू जैसे हालात बन जाते हैं।कोरबा जिले में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नौतपा के दौरान दिन के समय गैरज़रूरी बाहर निकलने से बचें। डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, हल्के और सूती वस्त्र पहनें, तथा अधिक तैलीय और गर्म भोजन से परहेज करें।इस अवधि में धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य देव को जल अर्पित करने, दान-पुण्य करने और सात्विक जीवनशैली अपनाने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नौतपा जितना अधिक तपेगा, वर्षा ऋतु उतनी ही बेहतर होगी।जनता से अपील की गई है कि नौतपा के दौरान सतर्कता बरतें और गर्मी से बचाव के उपाय अवश्य अपनाएं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




