Uncategorized

पुलिस की बड़ी सफलता – 500 किलो गांजा जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन भी पुलिस ने किया जप्त..

Korbavani.com – कोरबा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। विशिष्ट आसूचना इनपुट के आधार पर पुलिस ने सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) को रोका, जिसमें 500 किलो गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर मार्ग से एक कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन और यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह, साइबर सेल और पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 130 पर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

गांजे की खेप और आरोपी की गिरफ्तारी:- जांच के दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और कबूल किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई:- आरोपी राहुल गुप्ता (उम्र 30 वर्ष, निवासी निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

आगे की जांच:- पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

कोरबा पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ जारी रहेगा, ताकि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button