Uncategorized

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका ने रचा सफलता का नया इतिहास, क्षितिज थाडवानी बने कोरबा जिला टॉपर…

Korbavani.com। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।इस वर्ष कला संकाय के छात्र क्षितिज थाडवानी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोरबा जिले में टॉप किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में भी प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय से मेराज अंसारी ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया।वाणिज्य संकाय में नीलिमा राठौर ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा आदित्य श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभम कुमार स्वाइन ने 90.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि समृद्धि सिंह 90 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।विज्ञान संकाय से प्रियांशु यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कला संकाय की श्रावणी राव ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राची अग्रवाल ने 85.2 प्रतिशत, प्रियांशी यादव ने 84.4 प्रतिशत तथा चांदनी खातून ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया। ग्रामीण अंचल में स्थित होने के बावजूद इंडस पब्लिक स्कूल दीपका लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस वर्ष भी विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों ने पूरे वर्ष मार्गदर्शन करते हुए हर शंका का समाधान किया और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button