Uncategorized

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, राशन कार्ड से आवास तक गांव-गांव पहुंचा योजनाओं का लाभ…

Korbavani.com। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में कुल 1114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष बीजमती राठिया, कौशल्या देवी, हरिशंकर यादव, कुंती चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार अभियान से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, कृषि, राजस्व, श्रम, शिक्षा, विद्युत तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई तथा मनरेगा जॉब कार्ड भी प्रदान किए गए। इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button