Korbavani.com। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वन्यजीवों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग घटनाओं में जंगली सूअर और भालू के हमले से महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।शनिवार सुबह ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित मोहल्ला कचोरापारा निवासी श्रीमती रामकुंवर, पति स्वर्गीय मंगलराम, तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला की आवाज सुन आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह उन्हें बचाया। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। तुमान डिप्टी रेंजर प्रतिमा ने घायल महिला और उनके परिजनों से मुलाकात कर विभाग की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी तरह ग्राम बरहापाल मुकुवा परिसर निवासी पवन सिंह और मोतीराम गोंड तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए थे। इस दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया।लगातार हो रहे वन्यजीव हमलों से ग्रामीणों में डर बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में लोग जंगल जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




