Korbavani.com। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले किनारे पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के शरीर पर चोट के निशान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जटगा वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों का बढ़ा खतरा, तेंदूपत्ता संग्राहकों पर सूअर-भालू का हमला, तीन घायल…
14 hours ago
Korba Breaking- जर्जर – बदहाल सड़क ने छीनी जिंदगी, गड्ढे में फिसली बाइक, ट्रेलर तले कुचलकर SECL कर्मी की मौत…
14 hours ago
Check Also
Close


