Uncategorized

भाजपा संगठन बैठक में आगामी अभियानों पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती का लिया संकल्प…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मौजूदगी में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि जिला भाजपा संगठन बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमित संपर्क अभियान को भाजपा की पहचान बताते हुए पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने तथा बूथ समितियों को सक्रिय बनाने की बात कही। वहीं जिला सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और सक्रियता से आती है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सफलता का आधार है।
बैठक में प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी अभियानों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button