Uncategorized

सभापति चुनाव में हार की समीक्षा: भाजपा जांच समिति ने पार्षदों के बयान जारी..

Korbavani.com- नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की हार के कारणों की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीन सदस्यीय समिति शहर पहुंची। यह समिति ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा कार्यालय “दीनदयाल कुंज” में पार्षदों के बयान दर्ज कर रही है।जांच समिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और श्रीनिवास शामिल हैं। ये नेता अलग-अलग पार्षदों और पार्टी नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। जांच के बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपेगी, जिसे राष्ट्रीय संगठन को भेजा जाएगा।कोरबा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने जांच टीम का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और पूर्व महापौर जोगेश लांबा उपस्थित रहे।

सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की हार पार्टी के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। अब पार्टी यह समझने का प्रयास कर रही है कि हार की वजह भीतरघात था या फिर कोई अन्य रणनीतिक चूक हुई। जांच समिति ने पार्षदों से स्पष्ट रूप से उनके रुख और चुनाव के दौरान की परिस्थितियों पर जानकारी ली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आने वाले चुनावों के लिए सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button