Korbavani.com – जिले के ग्राम बनपीपर निवासी इतवार सिंह कुसराम पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि वर्ष 2014 में इतवार सिंह उनके पुत्र बृजलाल को रोजगार दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले गया और बाद में 4 लाख रुपए में बेच दिया।परिजनों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में बैठक बुलाई गई, जहां रामलाल से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इस पर 09 जनवरी 2025 को थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और 12 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक, कोरबा को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित परिवार का बयान– परिजनों के अनुसार, रामलाल और गोपाल किसी तरह तमिलनाडु से भागकर विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां इतवार सिंह अन्य लोगों के साथ पहले से मौजूद था। उसने दोनों को खाना खिलाया, शराब पिलाई और चाकू दिखाकर धमकाया। किसी तरह रामलाल वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन गोपाल को जबरन ले जाया गया। बाद में, इतवार सिंह ने रामलाल को 30 हजार रुपए देने का लालच दिया और चुप रहने की धमकी दी।
परिजनों ने की प्रशासन से गुहार- पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और अपील की है कि आरोपी इतवार सिंह कुसराम को जल्द गिरफ्तार कर बृजलाल को मुक्त कराया जाए।




