Uncategorized

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं को वितरण किया गया साइकिल..

Korbavani.com- जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गुरसिया में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष कांता सिंह ने कहा की योजना को शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को बढ़ावा देने अनुकरणीय पहल बताया। साथ ही ऐसे होनहार विद्यार्थी जो आवागमन की सुविधाओ की अभाव में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते थे, ऐसे छात्राओं के लिए यह योजना शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने मजबूत कड़ी का काम कर रही है। इससे छात्राएं शिक्षित होकर समाज को नई दिशा में जोड़ने का काम कर रही है। इस दौरान सरपंच दिलेश्वर सिंह, प्रचार्य पुरूषोत्तम सिंह कंवर, योगेश कुमार सोनी, विजय कुमार लहरे, कीर्ति कुमार तंवर, सुखदास महान एवं बाल कृष्ण अन्य उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button