Uncategorized

बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां तेज, बाजारों में उमड़ रही भीड़, पंडाल सजकर तैयार, आज घर-घर विराजमान होंगे गणपति बप्पा..

Korbavani.com- आज शनिवार 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। बप्पा के स्वागत के लिए जिलेवासियों में भारी उत्साह है। गणेश उत्सव की खरीददारी को लेकर बाजारों में खूब भीड़ लग रखी है। शहर भर में मंडलों द्वारा जगह-जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। शहर में हर जगह बप्पा के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक मंडल अपने गणपति को सजाने- संवारने में जुटे हुए हैं। बाजार खूबसूरत और रंगबिरंगी सजावटी सामग्रियों से भरे पड़े हैं। गणपति बप्पा को घरों में विराजमान करने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए लोगों ने घरों और मंडलों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। बात करें बाजार की तो गणेश जी के स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर बाजार सज गए हैं। लोगों द्वारा साज-सज्जा की खरीदारी भी शुरू कर दी गयी है।

जिला पुलिस की अपील- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने समस्त जिला वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी समितियां से अपील की गणेश पंडाल निर्धारित स्थान पर बनाया जावे, ताकि यातायात बाधित ना हो, आवागमन सुचारू रूप से संचालित होता रहे। सभी पंडालों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ वालेन्टियर भी अनिवार्य रूप से रखा जावे। बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग किया जावे, महिला एवं पुरुष दर्शनार्थियों के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। किसी भी प्रकार की प्रदूषण एवं गंदगी ना फैलाई जावे। कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व लोकल थाना / चौकी में जानकारी अनिवार्य रूप से दी जावे, कार्यक्रम स्थल पर वालेंटियर एवं अन्य माध्यमों से संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वस्तुओं पर सूक्ष्म निगाह रखी जावे, कुछ भी संदिग्ध दिखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस एवं डायल 112 को सूचित करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button