Uncategorized

Korba Breking- कोरबा जिले में बेटिया नहीं है सुरक्षित, 30 वर्षीय युवक कि दरिंदगी 13 साल की बच्ची से किया रेप, पुलिस ने भैसमा बाजार से गिरफ्तार किया आरोपी को..

Korbavani.com- कोतवाली थाना के राताखार क्षेत्र में 13 वर्षीय मासूम के साथ 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस ने आरोपी युवक को भैसमा बाजार में दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के मामले का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची को पेशे से ड्राइवर 30 वर्षीय युवक ने अपने हवस का शिकार बनाकर गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद कोरबा पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कृष्णा भैसमा बाजार में छुपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने बाजार में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को देख भाग रहे दुष्कर्मी को पुलिस दौड़ाकर पकड़ लिया। दुष्कर्म मामले की जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button