Uncategorized

Korba Breking- रूमगड़ा बालको मार्ग में जल भराव होने से स्कूली बच्चों एवं लोगों को हो रही आने जाने में परेशानी..

Korbavani.com- लगातार हो रही बारिश के कारण रूमगड़ा बालको मार्ग तक जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण आवागमन में लोगो को काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है, रूमगड़ा पॉली टेक्निक कॉलेज के समीप मुख्य रोड पर बारिश का जल जमा हो जाने से ना तो लोग इधर से उधर जा पाते हैं और न ही उधर से इधर की ओर आ पाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क में जल भराव का मुख्य कारण यह भी है कि सड़क किनारे नाला ना होने की वजह से जल भराव हो रहा जो पानी के निकासी के लिए नाला बना हुआ था, उसमें भी नंदकिशोर के द्वारा राखड़ डम कर दिया गया। जल निकासी का कोई मार्ग भी नहीं है। इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोगों ने स्थानीय नेता तथा प्रशासन के पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button