Uncategorized

गौठान के निष्क्रियता के कारण गायों के साथ हो रहे अत्याचार, आय दिन वाहन के चपेट में आने से पशु की हो रही है मौत- जन चिंतक मंच..

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना “गौठान” है, जिस पर सरकार प्रतिवर्ष करोड़ोरुपये खर्च करती है। परन्तु फिर भी गौ माता सुरक्षित नहीं है, तथा प्रतिदिन दुर्घटना में सैकड़ो गायें काल के मुँह में समा जाती है। जिसमें से एक वाकया यह है कि उरगा-हाटी मार्ग में कई टन वजनी मालवाहक वाहन प्रतिदिन दौड़ते है, जिनके बेलगाम गति के कारण वाहनों की ठोकर से दुर्घटना के कारण लगभग प्रतिदिन कई गायें काल के मुँह में समा रही है, जिसे देखते हुए जन चिंतक मंच के पदाधिकारी ने आज जिला कलेक्टर पहुंचे कलेक्टर का नाम ज्ञापन दिया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सभी गौठान निष्क्रिय है एवं गौठानों मेंअनावश्यक सरकार का करोड़ो रुपये खर्च होता है साथ ही बेलगाम वाहनों पर परिवहन विभाग का कोई लगाम नहीं है। जिसका एक उदाहरण यह भी है कि बाल्को ओर से आने वाले मालवाहक वाहन जिन्हे रिंग रोड से होते हुए उरगा की ओर से होकर हाटी जाना होता है वहरात में सीधे ग्राम गोढ़ी होकर भैसमा से हाटी की ओर जाते है। और सड़क दुर्घटनाएं में गौ-हत्याएं हो रही है। अगर इन पर लगाम नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब इन वाहनों से मनुष्य भी कुचले जाएंगे

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button