Uncategorized

18 मार्च को औद्योगिक पेंशन बढ़ाने की मांग पर भारतीय मजदूर संघ देशभर में प्रदर्शन..

Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ (भामसं) की जिला इकाई कोरबा 18 मार्च को औद्योगिक पेंशन 95 की राशि 5 हजार रुपए मासिक करने व अन्य मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पेंशनभोगियों को राहत न मिलने से नाराज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने प्रेस बयान में बताया कि 1 फरवरी 2025 को पेश बजट में आयकर सीमा बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत दी गई, साथ ही डेयरी, मत्स्य, गिग वर्कर्स, लघु उद्योगों और वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ मिला। कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती भी एक महत्वपूर्ण कदम रहा। लेकिन, औद्योगिक पेंशन 95 के 75 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को कोई राहत नहीं दी गई, जिससे उनमें घोर निराशा है। महंगाई के इस दौर में 1 हजार रूपए मासिक पेंशन अपर्याप्त है, जिससे जीवनयापन कठिन हो गया है। आंगनबाड़ी, मितानिन, मध्यान्ह भोजन रसोइयों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की भी उपेक्षा की गई है।

भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख मांगें

✔ औद्योगिक पेंशन 1000 हजार से बढ़ाकर 5000 हजार रुपए की जाए।

✔ ईपीएफ की वेतन सीमा 15,000 हजार रुपए से बढ़ाकर 30,000 हजार रुपए की जाए।

✔ ईएसआईसी की वेतन सीमा 21,000 हजार रुपए से बढ़ाकर 42,000 हजार रुपए की जाए।

✔ सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाई जाए।

✔ स्कीम वर्कर्स (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, मध्यान्ह भोजन कर्मचारी) को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा दी जाए।

✔ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सामाजिक विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

कोरबा जिले में व्यापक समर्थनइस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में कोरबा जिले के एसईसीएल, एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको, लैंको, रेलवे, नगर निगम, ठेका मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संगठन सहित विभिन्न उद्योगों व यूनियनों के मजदूर शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button