कोरबा

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए आदिवासी युवा

कोरबा 5दिसंबर कोरबा जिले के पोंडी पोडी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब बांगो (चर्रा )में आयोजित प्राथमिक शाला चर्रा पारा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्काउटिंग विधि से माननीय विधायक महोदय जी का स्वागत एवं अभिनंदन किए l पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक से ऐसे होनहार आदिवासी युवा जिन्होंने अथक परिश्रम , विभिन्न गतिविधियां एवं परीक्षाएं को पास करने के पश्चात राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किए हुए है l जिनको क्षेत्रीय विधायक पाली – तानाखार क्षेत्र क्रमांक 23 माननीय श्री मोहित राम केरकेटटा जी के हाथों सम्मानित किया गया जिसमें मनराखन अगरिया, पिता छत राम अगरिया ,निवासी चर्रा ग्राम पंचायत बांगो अवार्ड वर्ष 2019 जो कि भारत स्काउट एवं गाइड रोवर रेंजर का ब्लॉक संयुक्त सचिव, रोवर लीडर भीमराव अंबेडकर ओपन रोवर क्रू. पोड़ी उपरोड़ा, महिला एवं बाल विकास परियोजना चोटिया परियोजना प्रभारी एवं ग्राम पंचायत बांगो वार्ड क्रमांक 8 से पंच प्रतिनिधि के पद पर पदस्थ हैं l इनके साथ मोहनीश पुलस्त पिता रामजनक पूलस्त निवासी गुरसिंया अवार्ड वर्ष 2020 में प्राप्त किए है जो भारत स्काउट गाइड रोवर रेंजर अटल बिहारी बाजपेई ओपन रोवर क्रू. से सीनियर रोवर, कटघोरा यह अवार्ड इनको रोवर के पद पर रह कर विभिन्न सामाजिक , एवं सेवा कार्य करने के पश्चात महामहिम राज्यपाल के हाथों सह सम्मान प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया है l यह कार्यक्रम राजीव युवा मितान क्लब बांगो के तत्वाधान में किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय मोहित राम केरकेटटा जी पाली-तानाखार (क्षेत्र क्रमांक 23 ) सांसद प्रतिनिधि माननीय अशोक मिश्रा जी ,विधायक प्रतिनिधि साहू जी, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अमर कुंवर सारथी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य ग्राम पंचायत बांगो BDC किरण मरकाम जी, पंचायत बांगो सरपंच महोदया श्रीमती धनकुंवर कंवर जी , पुर्व सरपंच बांगो रामसाय कंवर , ग्राम पटेल छतर सिंह कंवर ,शिक्षा समिति अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर जी ,वार्ड पंच तीज बाई कंवर ,इंद्रपाल सिंह कंवर, प्राथमिक शाला चर्रा पारा हेड मास्टर नीलिमा सिंह ,सहायक शिक्षक पुष्पा कंवर एवं ग्राम के सम्मानित ग्रामीण जन तथा समस्त ग्राम वासी एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति पर यह कार्यक्रम संपन्न किया गया l

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button