कोरबा

गढ़ उपरोड़ा मे बाबा परिवार द्वारा सामूहिक लक्ष्मी नारायण कथा एवम यज्ञ हवन संपन्न तत्पश्चात हनुमान चालीसा सुंदर कांड कार्यक्रम

कोरबा 8दिसंबर कोरबा जिले के अजगरबहर तहसील के अंतर्गत सुदूर दुरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा अमराईया पारा में बाबा परिवार के माध्यम से अगहन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर भव्य रूप से सामूहिक लक्ष्मी नारायण कथा एवम यज्ञ हवन किया गया,जिसमे बाबा परिवार के सभी परिवारों में नियमानुसार प्रत्येक वर्ष अगहन मास के प्रति गुरुवार को धूमधाम से लक्ष्मी जी की पूजा आरती किया जाता है ।
यह कार्यक्रम गढ़ उपरोड़ा अमरैया पारा के बाबा परिवार के प्रमुख पतंग सिंह कंवर के निवास पर सामूहिक रूप से लक्ष्मी नारायण कथा एवम यज्ञ हवन किया गया इस कार्यक्रम के लक्ष्मी नारायण कथा हवन यज्ञ के लिए गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी आश्रम के महाराज रमा कांत पांडे के द्वारा संपन्न हुआ,जिसमे सरगुजा से बाबा परिवार शामिल हुए ।
इस कार्यक्रम में भोजन प्रसाद के पश्चात् एकल अभियान का सत्संग भजन ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र हनुमान चालीसा पाठ एवम सुंदर कांड का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर रतनसिंह कंवर,महा सिंह आयम,सावन सिंह ,बाबू सिंह कंवर,रामप्रसाद,विकास सिंह एवम् एकल अभियान चंद्रा कुमार राठिया एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button