कोरबा 9दिसंबर कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत साखो वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के संवेदनशील कर्मठ जनपद सदस्य एवं सभापति बजरंग सिंह पैकरा के प्रयास से ग्रामीणों की समस्या सुलझाने एवं प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पोंड़ी उपरोड़ा के प्रशानिक अधिकारीयों द्वारा साखो पंचायत का आकस्मिक दौरा कर ग्राम बगबुड़ा मे जनचौपाल लगाकर लोंगो की समस्याएं सुनी गई, तथा SDM साहब के द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारीयों को निराकरण के निर्देश दिए गए!इसके पहले बगबुड़ा स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया! अधिकारीयों की टीम मे SDM साहब तहसीलदार साहब, सीईओ साहब, BEO साहब, बांगो थाना टी आई साहब एवं साथ मे सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा विधायक प्रतिनिधि भोला गोस्वामी केंदई सरपंच रमेशकुमार साखो सरपंच प्रतिनिधि परमल सिंह कँवर सचिव बेंकटरमन प्रताप सिंह एवं ब्रम्हा प्रसाद यादवपोंड़ी ब्लॉक के अधिकारीयों द्वारा साखो प्रवास के दौरान गोल्डन आईलैंड साखो पहुंचमार्ग नावघाट का निरीक्षण करते हुए,इस अवसर पर BDC सांसद विधायक प्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोंगो द्वारा दो नग नाव एक नग मोटरबोट सुलभ सौचालय सफाई एवं सुरक्षा ब्यवस्था आदि तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई है!






