Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बाल्को पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब गुंडा माफियाओं पर कार्यवाही कर रही है, बाल्को क्षेत्र के गुंडा बदमाशों अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है, 03 दिसंबर को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण कुमार केवट पिता स्वर्गीय भागवत केवट उम्र 20 वर्ष अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी कृष्ण कुमार केवट के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा कीमती 2400 रुपए को जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 725/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्यवाही में बाल्को प्रभारी मनीषचंद्र नागर, सुखलाल सिदार एवं आरक्षक का अहम भूमिका रहा,






