Uncategorized

पहले बनाओ, फिर तोड़ो” मॉडल पर सवाल- कोरबा में नाली निर्माण बना विवाद, बिना वर्क ऑर्डर नाली निर्माण, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप…

Korbavani.com- कोरबा नगर निगम क्षेत्र के बुधवारी बाजार के फ्लाई- ऐश ईंट से हो रहे नाली निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार पर मनमानी, नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर के ही फ्लाई- ऐश ईंटसे e नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की सबसे चिंताजनक बात यह है कि आने वाले कुछ महीनों में बुधवारी जैन चौक से आईटीआई चौक मार्ग तक गौरव पथ सड़क निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। ऐसे में वर्तमान में बनाई जा रही नाली को तोड़ा जाना लगभग तय है। इस पर आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि जब भविष्य की योजना पहले से स्पष्ट है, तो इस तरह का निर्माण कार्य क्यों कराया जा रहा है? निगम नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला कमीशनखोरी से जुड़ा हुआ है, जिसमें जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे आर्थिक अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है। इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद मुकेश राठौर, पार्षद रवि सिंह चंदेल सहित अन्य कांग्रेस पार्षदों ने भी कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि नगर निगम का विकास मॉडल अब “पहले बनाओ, फिर तोड़ो” तक सीमित रह गया है, जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। फिलहाल इस पूरे मामले में नगर निगम अधिकारियों और महापौर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button