Uncategorized

पंचायत सचिव का नशे में धुत वीडियो फिर वायरल, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में उबाल…

Korbavani.com- ग्राम पंचायत नवापारा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सचिव रामेश्वर राजवाड़े का एक बार फिर शराब के नशे में धुत होकर पंचायत कार्यालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सचिव बेतहाशा हालत में पंचायत भवन में मस्ती करते दिख रहा है।इससे पहले भी सचिव का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पंचायत भवन में नशे की हालत में सोया मिला था। वायरल वीडियो के बाद 24 मई 2025 को जनपद सीईओ जयप्रकाश द्वारा दो दिन का कारण बताओ नोटिस तो जारी किया गया, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही सचिव की कार्यशैली में सुधार आया।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल– ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव मनमर्जी से काम करता है और बार-बार शिकायतों के बावजूद जनपद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना को लेकर शासन गंभीर है, तो फिर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त क्यों?

जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग– नवापारा के लोगों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि बार-बार वायरल हो रहे वीडियो और लापरवाह व्यवहार को देखते हुए सचिव पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत की गरिमा बनी रहे और विकास कार्य बाधित न हों।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button