महिलाओं ने डाउनलोड किया अभिव्यक्ति एप, शिकायत पर मिलेगी मदद…
Korbavani.com- कोरबा जिले के सिटी सेंटर मॉल में महिलाएं समूह कार्यक्रम के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति’ ऐप की जानकारी बताई गई एवं सभी महिलाओं को ऐप डाउनलोड भी करवाया गया और साथ ही साथ इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के माध्यम से मिलने वाले लाभ को भी बताया गया। जिसमें महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अति.पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्देशन पर अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार – प्रसार किया जा रहा। महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र के तहत अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम कीसहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा, महिला आरक्षक प्रतिभा राय, अनुसूइया भानु, बिंदेश्वरी साहू एवं अभिव्यक्ति टीम की अन्य सदस्य द्वारा अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।





