Uncategorized

अवधूत भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलकर हम करें उन्नति- लखनलाल देवांगन..

Korbavani.com- बालकोनगर स्थित श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। समूह का ध्वज फहराया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सर्वेश्वरी सैनिकों ने नगर के मंदिरों, मस्जिद, गिरजाघरों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में झाडू वितरित किए। सफल योनी पाठ, विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। जरूरतमंदों को आश्रम की ओर से मच्छरदानी प्रदान किए गए। विचार गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन थे। श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवधूत भगवान राम का मार्ग हमें उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को हम सभी निरंतर आगे बढ़ाएं। सत्य के मार्ग को अपनाएं। श्री देवांगन ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में अवधूत आश्रम आकर उन्हें आत्मानंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि आश्रम संचालित रचनात्मक कार्यों में वह हरसंभव मदद करेंगे। समूह की संरक्षक इंदू शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, उद्योग मंत्री के निज सहायक नरेंद्र पाटनवार, बालको अधिकारी नीरज सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मौजूद थे। बालकोनगर आश्रम के मंत्री संतोष शांडिल्य ने समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सामाजिक कुरीति उन्मूलन सहित मानवता की सेवा में संचालित विविध योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्री शांडिल्य ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। श्री शांडिल्य ने कहा कि दूसरों के लिए जीने में ही जीवन की सार्थकता है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रेम सिंह, अशोक सिंह, रामायण सूर्यवंशी, राधे कुंभकार, गुलाब, गजेंद्र कसेर, अलका सिंह, राजकुमारी देवांगन, हेमलता शांडिल्य, पूजा, राखी कसेर, पूनम कसेर ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया। बालकोनगर आश्रम के संयुक्त मंत्री सत्येंद्र दुबे ने आभार जताया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button