Korbavani.com- 24 सितंबर बालको गेट के सामने देश के प्रथम स्थान संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बालको कर्मचारी संघ द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिसमे बालको कर्मचारी संघ ने संदर्भित पत्रों के माध्यम से श्रमिक समस्याओं के संबंध में निराकरण हेतु आग्रह किया था। 3 जनवरी 2024 को संघ को उच्च प्रबंधन के द्वारा आश्वस्त किया गया था की 10 दिनों के भीतर ठेका श्रमिको के लंबित एल.टी.एस पर चर्चावार्ता कर नियमबद्ध लिखित समझौता किया जायेगा एवं औद्योगिक विवाद अधिनियम लागू होने के बावजूद नियमित कर्मचारियों का एल.टी.एस बिना संघ से चर्चावार्ता कर लागू कर दिया गया। वर्तमान में संघ के संरक्षित पदाधिकारी को बालको में लागू स्थाई आदेश के विपरीत, जाकर बर्रा माइंस एवं विधानबाग स्थानंतरित कर दिया गया है। जो की अनुचित श्रम व्यवहार, चोटिया कोल माइंस के भू- विस्थापित कर्मचारियों जो की बालको प्रबंधन के अधिनस्थषकार्यरत है। उनको पहले तो चोटिया में स्थापति न कर बी.सी.पी.पी में नियोजित किया गया एवं उनके उपर कार्यवाही करतें हुए बहुत से कर्मचारी को निलंबित किया गया। जो की उनको 45 दिन में जांच कार्यवाही कराकर 90 दिन में जांच पूर्ण कर कार्य में नियोजित करना था । परंतु आज दिनांक तक वे निलंबित है एवं बिना चोटिया माइंस सरकार के पास समर्पण किए बिना एवं संघ से चचावार्ता किए बगैर उनका स्थानंतरण नियम विरुध बर्रा माइंस कर दिया गया है। जो की पूर्णतः श्रम विरोधी कार्य हैं। जिला भारतीय मजदूर संघ से जिलामंत्री नवरतन बरेठ जी,जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, बिजली कर्मचारी संघ प्रदेश के पूर्व अध्य्क्ष सी एस दुबे, बिजली कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष शब्बीर मेमन, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ से रमेश राठौर उपस्थित थे । बालको के पदाधिकारी, कार्यकरणी तथा चोटिया के श्रमिक साथी उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




