Uncategorized

जंगल मद की भूमि पर अवैध नामांतरण- पटवारी पर कार्रवाई, पंचायत सचिव से होगी लाखों की वसूली कलेक्टर कोरबा द्वारा सख्त प्रशासनिक निर्णय, जवाबदेही तय करने के निर्देश….

Korbavani.com- जिले में प्रशासनिक अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर दो महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई की गई है। एक ओर जहां जंगल मद की शासकीय भूमि पर अवैध नामांतरण के दोषी पाए गए पटवारी की दो वेतनवृद्धियां रोकी गई हैं, वहीं दूसरी ओर शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव से 7.32 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।भुइंया पोर्टल में बिना आदेश के किया संशोधनग्राम कोहड़िया, परगना नं. 16 अंतर्गत स्थित खसरा नंबर 625/1 (रकबा 3.845 हेक्टेयर) एवं 761/2 क (रकबा 4.124 हेक्टेयर) की भूमि पूर्व में बड़े झाड़ के जंगल मद के रूप में दर्ज थी। तत्कालीन हल्का पटवारी जोगेश्वर कंवर (वर्तमान में तहसील कटघोरा में पदस्थ) द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के भुइंया पोर्टल में दिनांक 25 अक्टूबर 2022 एवं 19 नवंबर 2022 को संशोधन कर उक्त भूमि बालको के नाम पर दर्ज कर दी गई।तहसीलदार कोरबा द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि यह कार्य प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है। न तो कोई सक्षम आदेश प्रस्तुत किया गया और न ही प्रक्रिया का पालन किया गया। पटवारी द्वारा इसे मात्र “अभिलेख शुद्धता” का मामला बताया गया, जिसे अस्वीकार करते हुए राजस्व प्रकरण क्र. 202502050600021/अ-6अ/2024-25 दर्ज किया गया।दिनांक 13 मार्च 2025 को उक्त भूमि को शासन के नाम पर पुनः जंगल मद में दर्ज कर संबंधित ऑनलाइन अभिलेख अद्यतन किए गए। जांच प्रतिवेदन एवं तहसीलदार की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अंतर्गत श्री कंवर की दो वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है।

शौचालय निर्माण में लापरवाही, सचिव से होगी वसूली– जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव अजय कुर्रे के विरुद्ध वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत 558 निजी शौचालयों में से 122 शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया।इस लापरवाही के लिए कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग द्वारा अजय कुर्रे से रु. 7,32,000 की वसूली का आदेश जारी किया गया है। यह राशि उनके वेतन से प्रतिमाह किश्तों में वसूल की जाएगी।इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना में वांछित प्रगति नहीं लाने एवं हितग्राहीमूलक कार्यों में रुचि न लेने के कारण सचिव अजय कुर्रे को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कोरबा में संलग्न करने की कार्रवाई की गई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button