Uncategorized

चुईया नाला में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त…

Korbavani.com। बालको वन परिक्षेत्र के चुईया नाला में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। बालको रेंज में निगरानी के दौरान वन विभाग की टीम ने चुईया नाला से रेत निकालते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। वाहन को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चुईया नाला क्षेत्र में लंबे समय से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद बालको वन परिक्षेत्र के रेंजर जयंत सरकार के निर्देश पर वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान टीम ने रेत का उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर बालको निवासी नूरू खान का बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी चुईया नाला क्षेत्र से रेत निकालने के दौरान खनिज विभाग की टीम ने नूरू खान के वाहन को पकड़ा था और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा रेत उत्खनन का मामला सामने आने से विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।वन विभाग की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। रेंजर जयंत सरकार ने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विभाग की निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button