Uncategorized

ग्राम सिमगा में आयोजित कृषि संकल्प शिविर, किसानों को दी गई नवीन तकनीकों की जानकारी…

Korbavani.com- 03 जून मंगलवार को ग्राम सिमगा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कृषक शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा से दीपक तंवर, उद्यानिकी विभाग से अमित सोनी, मत्स्य पालन विभाग से कमल किशोर सिंह, पशुपालन विभाग से डॉ. पटेल, मणिराम उइके व राम सरीमन तथा कृषि विभाग से सुरेश नागदेव व मनीष डिक्सेना द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं, नवीन तकनीकों, परंपरागत विधियों एवं कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में किसानों से खेती संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान भी प्रस्तुत किए गए एवं फीडबैक लिया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, जनपद सदस्य भारत सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की पशुपालन एवं मत्स्य सभापति गायत्री आयाम, सरपंच श्याम बाई बिंझवार, पूर्व सभापति संतराम श्याम समेत घोंसरा, सिमगा, जाम एवं कछार पंचायतों के किसान बंधु उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ना रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button