Uncategorized

देवांगन महाकुंभ 2025 में कोरबा से एकजुटता का परिचय, देवांगन समाज कोरबा जिलाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में हुआ सशक्त प्रतिनिधित्व…

Korbavani.com- रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज द्वारा देवांगन महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों समाजजन शामिल हुए।कोरबा जिले से पार्षद एवं देवांगन कल्याण समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। कोरबा की मजबूत उपस्थिति ने समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया। महाकुंभ के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कोरबा जिले से समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों में संरक्षक झाकेंद्र देवांगन, महासचिव सनत देवांगन, डॉ. प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन, यशवंत देवांगन, लक्ष्मीचंद देवांगन, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर देवांगन, देवेंद्र देवांगन, दिलचंद देवांगन, जगन्नाथ देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, सचिव आनंद देवांगन, मोतीलाल देवांगन, राजू देवांगन, श्यामनारायण देवांगन, शरद देवांगन, मीडिया प्रभारी अजय देवांगन, प्रकाश देवांगन, पार्षद पंकज देवांगन, सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र देवांगन, विधिक सलाहकार लक्ष्मी देवांगन, एफ.आर. देवांगन, सुरेश देवांगन, विजय देवांगन सहित वरिष्ठजन एवं प्रकोष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाज की संस्कृति, संगठन और सामूहिक शक्ति को और मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button