Uncategorized

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में गड़बड़ी! बिना आपत्ति आमंत्रण जारी की नियुक्ति, पात्र उम्मीदवार वंचित..

Korbavani.com- कोरबा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सतरेंगा के आश्रित ग्राम खोखराआमा में नवीन आंगनबाड़ी संचालन हेतु कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त प्रक्रिया में सामने आई गंभीर अनियमितता से ग्रामवासी और पूर्व सहायिका आक्रोशित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 सतरेंगा की सहायिका सरिता कंवर एवं आंगनबाड़ी मारगांव से हरेलिया बाई कंवर ने कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। विभागीय स्तर पर चयन प्रक्रिया में हरेलिया बाई कंवर का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया, जबकि यह नियुक्ति बिना किसी दावा-आपत्ति आमंत्रण के की गई। विवाद का मुख्य कारण यह है कि सरिता कंवर शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव एवं मेरिट सूची में अन्य उम्मीदवार से बेहतर स्थिति में थीं, इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव और नियमानुसार दावा-आपत्ति की प्रक्रिया का पालन न किया जाना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। सरिता कंवर ने जिला कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि पूरे चयन प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पात्र हितग्राही को न्याय दिलाया जाए।स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी इस नियुक्ति में पारदर्शिता और प्रक्रिया के पालन की माँग करते हुए जल्द कार्रवाई की अपील की है। महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध मानी जा रही है, जिस पर जिला प्रशासन से त्वरित संज्ञान की अपेक्षा की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button