Uncategorized

गढ़ उपरोड़ा के ऊपर पारा हनुमान मंदिर में 3बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

कोरबा18अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील लेमरू के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के ऊपर पारा हनुमान मंदिर में एकल अभियान एवम धर्म सेना के द्वारा 3 बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,इस अवसर पर ऊपर पारा निवासी के हनुमान भक्त दुकालू राम गोंड द्वारा विशेष सहयोग मिला,इस पावन कार्यक्रम के एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संस्कार शिक्षा अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर एवम धर्म सेना के मंडल संयोजक राजाराम राठिया से विशेष चर्चा कर साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य अपने युवा पीढ़ी को सही दिशा निर्देश देना है गांव में समरसता बनाकर राष्ट्र धर्म समाज के प्रति समर्पण भाव जागृत करना है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button