Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए कुंती चंद्रा को भाजपा महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुंती चंद्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। उनके निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कुंती चंद्रा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं के हित में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगी। उनका कहना है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला मोर्चा लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




