Uncategorized

Korba Breaking-कोरबा एनएच-130 कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलर और कार टकराई — बाल-बाल बचे लोग..देखें वीडियो…

Korbavani.com- कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-130 कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुरसिया जड़गा मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलरों के बीच आपसी भिड़ंत ने स्थिति को भयावह बना दिया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब एक अन्य तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य जारी है। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की चेतावनी देता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button