Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा में दो स्थानों पर अग्निकांड- ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो जली, मेडिकल कॉलेज के पीछे खड़े वाहन भी आग की चपेट में.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। शहर में सोमवार दोपहर दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली घटना कोरबा ओवरब्रिज पर अग्रसेन चौक के ऊपर हुई, जबकि दूसरी घटना जिला मेडिकल कॉलेज के पीछे लंबे समय से खड़े पुराने वाहनों में आग लगने की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज पर अग्रसेन चौक के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहन को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो वाहन काफी हद तक जल चुका था।इधर दूसरी घटना जिला मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई, जहां वर्षों से खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। दमकल की टीम ने वहां भी पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों ही मामलों में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button