Uncategorized

ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा कोरबा में आयोजित लीडरशिप समिट, शिक्षा में एआई की भूमिका पर हुई गंभीर चर्चा…देखें वीडियो…

Korbavani.com- ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, रायगढ़ के तत्वावधान में 25 मई रविवार को कोरबा स्थित होटल गणेश इन में लीडरशिप समिट 2025 का आयोजन किया गया। समिट का प्रमुख विषय रहा “एआई-पावर्ड एजुकेशन”, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका और प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई।शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले इस संगोष्ठी में कोरबा अंचल के 25 से अधिक स्कूल एवं कॉलेजों के प्राचार्यगण सहभागी रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य था—शैक्षणिक नेतृत्वकर्ताओं को एआई जैसी उभरती तकनीकों के साथ जोड़ना एवं समझना कि इन्हें किस प्रकार छात्रों के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से प्रयोग किया जा सकता है।समिट के मुख्य वक्ता, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल भविष्य की परिकल्पना नहीं रही, बल्कि यह हमारे वर्तमान का सक्रिय हिस्सा बन चुकी है। शिक्षा के स्वरूप में यह व्यापक परिवर्तन ला रही है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक शिक्षक की भूमिका को प्रतिस्थापित न करे, बल्कि उसे सशक्त बनाए।”दूसरे सत्र में ओपीजयू इनोवेशन सेंटर के सीईओ डॉ. दीपायन प्रियदर्शी ने “इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप” विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता एवं स्टार्टअप-उन्मुख शिक्षा प्रणाली को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में प्रतिभागी प्राचार्यगण ने समिट की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक आयोजन नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को भी नवीनतम तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराया जा सके।कार्यक्रम का संचालन ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की समर्पित टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। यह समिट न केवल कोरबा क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय शैक्षणिक पहल रही, बल्कि इससे तकनीकी जागरूकता और सहभागिता की भावना को भी नई ऊर्जा मिली।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button