Uncategorized

एकादशी पर्व के पावन अवसर पर गढ़ उपरोड़ा हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन

कोरबा 07अक्टूबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा मे विजयादशमी के पश्चात् एकादशी के पावन अवसर पर ऊपर पारा के हनुमान मंदिर में कल शाम 7बजे से सामूहिक रूप से दीप मंत्र,ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र, एकात्मता मंत्र,विजया महा मंत्र, हनुमान चालीसा एवम सुंदर कांड का पाठ किया गया,जिसमे ऊपर पारा निवासी समाज सेवी दुकालू राम एवम परिवार के द्वारा बहुत सुन्दर व्यवस्था किया गया था इस अवसर पर एकल अभियान संच केंद्र प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था उसे स्वीकारते हुए इस कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हुए,
ग्राम गढ़ उपरोड़ा से इस सामूहिक सुंदर कार्यक्रम में पतंग सिंह कंवर पूर्व हरी कथा कार्यकर्ता,वर्तमान में संच संस्कार समिति अध्यक्ष का दायित्व एवम रतन सिंह कंवर संच केंद्र ग्राम विकास समिति अध्यक्ष,शिव कुमार विश्वकर्मा पूर्व आचार्य व वर्तमान में सत्संग प्रमुख ,विकास सिंह राठिया जागरण समिति अध्यक्ष राम प्रसाद ,आचार्या सूरज राठिया,पूर्व आचार्या माधुरी राठिया, शकुंतला देवी,महासिंह राज,गिरधारी,आकाश राठिया,एवम अन्य वरिष्ठ व्यक्ति था बच्चे शामिल हुए थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button