कोरबा 06 अक्टूबर कोरबा जिले के अजगरबहार तहसील के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में पिछले चार वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव समिति द्वारा सफलता पूर्वक मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम का पांचवा वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास उमंग और धूमधाम से मनाया गया,
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक को सादर आमंत्रित किया गया था,जो किसी कारण वश कार्यक्रम में उपस्थित नही पाए,बाकी सब बढ़िया कार्यक्रम बढ़िया रहा,इंद्रदेव भी अच्छा दया दृष्टि बनाएं रखा,यह कार्यक्रम सुबह 10बजे शस्त्र पूजन के साथ शुभारंभ किया गया कार्यक्रम अध्यक्ष राजाराम एवम एकल अभियान चंद्रा कुमार राठिया द्वारा शस्त्र पूजन के बारे में उद्बोधन हुआ तत्पश्चात ग्राम के सभी मुख्य सियान बुजुर्गों को गमछा से सम्मानित किया गया,
इस कार्यक्रम में12 बजे दोपहर भोजन के बाद कीर्तन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ,जिसमे आसपास पंचायत से अच्छे संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहभागिता रहा,तब तक मुख्य अतिथि के रूप में सतरेंगा पंचायत के दिग्गज सरपंच धनसिंह कंवर का आगमन हो चुका था,देवपहरी पंचायत के सरपंच बंधन सिंह कंवर,लेमरू थाना प्रभारी, अमृत लाल लाल, प्रेम दास,योगेश त्रिपाठी,हरिशंकर यादव एवम अन्य लोगों का परिचय एवम उद्बोधन प्राप्त हुआ,शाम का भोजन के बाद कर्मा पार्टी द्वारा राम के सेना को स्वागत करते हुए रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया, तथा सामूहिक रूप से पूजा आरती एवम पुनः असत्य पर सत्य की जीत का उद्बोधन प्राप्त हुआ,बिहान कार्यकर्ता एवम समूह द्वारा राम चरित मानस दशहरा उत्सव समिति को पंचम वर्ष पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया,साथ एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी अभ्युदय यूथ क्लब खेल कूद प्रतियोगिता जिला स्तर कार्यक्रम में पहला दूसरा स्थान हासिल करने वाले तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया,
तत्पश्चात रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ,इस कार्यक्रम में आसपास के ग्राम पंचायत से लगभग 45 प्रतिभागी एकल,ग्रुप डांस तथा 2000 की संख्या में दर्शक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
यह कार्यक्रम सुबह 4बजे तक चला तत्पश्चात डांस और कीर्तन का निर्णायक टोली अपना काम बखूबी रूप से कार्यक्रम समिति की सौप कर कार्यक्रम के प्रतिभागी विजेता टीम को पुरस्कार वितरण समारोह का संकेत किया गया,सभी विजेता टीम को बारी बारी से मंच में सादर आमंत्रित कर समिति, अथितिओ के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को आभार व्यक्त कर आगामी वर्ष के लिए इसी प्रकार का सहभागिता सुनिश्चित के लिए विनम्र आग्रह किया गया,
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंच जगदेव सिंह राठिया, अध्यक्ष राजाराम कंवर, पुसराम कंवर,राजेंद्र कुमार,राजेश्वर सिंह राठिया, संरक्षक ज्ञानिक राम राठिया, अंतुलाल,रामायण सिंह,करम सिंह,नेपाल सिंह,ईश्वर सिंह,सुखलाल,रिखी राम,रामप्रसाद बैगा,बसंत लाल,रायस राम, भूकंप सिंह,गुरुवार सिंह, चंद्रा कुमार राठिया एकल अभियान, कृष्ण कुमार कंवर एवम महिला समिति का महत्त्व पूर्ण योगदान रहा







