Korbavani.com। स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर बनाने की दिशा में एनकेएच ग्रुप की ओर से कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एनकेएच कटघोरा में आयोजित होगी। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा, नशे की लत और व्यवहार संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी। इसी तरह त्वचा रोग एवं कॉस्मेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा, बाल, नाखून तथा कॉस्मेटिक से जुड़ी समस्याओं की जांच कर उपचार एवं देखभाल को लेकर चिकित्सकीय सलाह देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य कटघोरा और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। अक्सर मानसिक और त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नि:शुल्क ओपीडी मरीजों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा, बाल, नाखून अथवा कॉस्मेटिक संबंधी किसी भी समस्या से परेशान लोग इस नि:शुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं। ओपीडी के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी हेतु 6232033201 और 6232033202 पर संपर्क किया जा सकता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




